Avani Lekhara
अवनि लेखारा का जन्म 8 नवंबर 2001 को हुआ था। वह एक भारतीय पैरालिंपियन और राइफल शूटर हैं। उन्होंने टोक्यो 2020 पैरालिंपिक में 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक जीता। अवनी पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला हैं, और उन्होंने टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों में यह उपलब्धि हासिल की, साथ ही एक नया पैरालंपिक रिकॉर्ड स्थापित किया और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। इस 19 साल की लड़की ने इतिहास रच दिया। वह चौथी भारतीय बन गई है, जिन्होंने पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले तैराक मुरलिकांत पेटकर ने 1972, भाला फेंक में देवेंद्र झाझडिया ने 2004 और 2016 और ऊंची कूद में थंगावेलु मरियप्पन ने 2016 में स्वर्ण पदक जीता। साल 2012 में महज 12 साल की उम्र में अवनी लखेरा की जिंदगी बदल गई। अपने कदमों से बुलंदिया हासिल करने का सपना देखने वाली अवनी साल 2012 में हुए एक्सीडेंट के चलते सीधे व्हीलचेयर पर आ गई। एक्सीडेंट (Accident) के महज तीन साल बाद ही अवनी ने शूटिंग (Shooting) को अपनी जिंदगी बनाया अवनी के माता - पिता कौन हैं? अवनी के पिता का नाम प्रवीण लखेरा औ...