स्टूडेंट्स, जब 12th पास करते है तब उनके मन में बहुत सारे प्रश्न होते है, करियर सम्बंधित, कि कौन-सा ऐसा कोर्स करे, जिससे बेहतर करियर तैयार हो. अगर देखा जाए तो यह समस्या बहुत मुश्किल हैं, जितना हम सोचते नहीं है. क्योकि कोर्स सिलेक्शन एक महत्त्वपूर्ण पहलू है जिसके आधार पर आगे के सफर को तय करना होता है।
इसलिए, यह निर्णय विचार करके लेना अनिवार्य है कि 12th के बाद क्या करना है. इस बदलती दुनिया में सबकुछ पहले जैसा नहीं है, हाँ, कुछ चीजें स्थिर है, पर कुछ चीजें तेजी से बदल रही है. और हमें इस बदलती दुनियां के साथ ही चलना है. इसलिए, जरुरी है कि कोर्स सेलक्शन, इस बदलती दुनिया के अनुसार ही हो. ताकि हम सफलता की नई नीव तैयार कर सके।
कहा जाता है कि सफलता केवल कड़ी मेहनत से ही नहीं मिलती है, बल्कि उचित टाइम पर सही निर्णय लेने से भी मिलती है. ठीक वैसे ही आपके पास भी उचित टाइम है. एक उचित निर्णय लेने का, जो आपके भविष्य को ऊंचाई तक पहुंचा दे ।
अपने योग्यता के अनुसार कोर्स सिलेक्शन करना हर स्टूडेंट्स के लिए बेहद जरुरी है. क्योकि आप उसी कोर्स के साथ प्रसन्न महसूस कर सकते है, जिसमे आपकी रुचि होती हैं ।
12th के बाद करियर ऑप्शन बहुत ही ज्यादा है. केवल आपको इंटरेस्ट के साथ सही दिशा चुनना है, जिससे होकर आप अपना सुनहरा कैरियर बना सके।
कॉमर्स students क्या करे ?
चार्टर्ड एकाउंटेंसी (C.A.)
CA का Full form “Charted Accountant” होता है. CA एक professional कोर्स है,और इस कोर्स में आपको हिसाब किताब के बारे में सिखाया जाता है. भारत में CA एक प्रतिष्टित पेशा है, वास्तव में एक CA का मुख्य कार्य कंपनी के एकाउंटिंग कार्य को मैनेज करना अर्थात हिसाब किताब देखना होता है.
एक charted अकाउंट का कार्य कंपनी में वित्तीय क्षेत्र से जुड़े सभी कार्य जैसे- बैलेंस शीट तैयार करना, tex रिटर्न करना, के साथ-साथ कंपनी के बिज़नेस Account, टैक्स इत्यादि से संबंधित Financial सलाह देना होता है
बीकॉम ऑनर्स
अकसर स्टूडेंट्स बैचलर ऑफ कॉमर्स (ऑनर्स) और बैचलर ऑफ कॉमर्स में अंतर नहीं कर पाते. दरअसल, बीकॉम ऑनर्स तीन साल का डिग्री प्रोग्राम है जिसमें कुल मिलाकर 40 विषय होते हैं ।
स्टूडेंट्स को इन विषयों के अलावा एक विषय में स्पेशलाइजेशन भी कराया जाता है ।स्पेशलाइजेशन के लिए स्टूडेंट्स मार्केटिंग मैनेजमेंट, अकाउंटिंग और फाइनांशियल मैनेजमेंट, इंटरनेशनल ट्रेड एंड फाइनांस, ई
कॉमर्स, बैंकिंग या ह्यूमन एंड रिसोर्स मैनेजमेंट में से किसी एक विषय चुन सकते हैं.। बैचलर ऑफ कॉमर्स में सब्जेक्ट्स ऑनर्स की तुलना में कम डिटेल में पढ़ाए जाते हैं।
कंपनी सेक्रेटरी (C.S.)
किसी भी कंपनी की कार्यसत्ता को सुचारु रूप से चलाने के लिए एक सचिव का पद रिक्त रखा जाता है जिसे CS अर्थात कंपनी सचिव कहा जाता है | जिसका कोर्स ICSI ( Institute of Company Secretory of India ) के द्वारा कराया जाता है | यह कोर्स समान्यतः 3 साल का होता है जिसमे प्रत्येक वर्ष मे भी कुछ कैटेगरी है अर्थात प्रत्येक वर्ष दो बार परीक्षा होती है जो की पूरी तरह सेमेस्टर परीक्षा होती है | और यह पूरी तरह खुद से किया जाने वाला कोर्स है अर्थात इस कोर्स को आप किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट से कर सकते है तथा इसके साथ साथ और भी कोई डिग्री कोर्स भी कर सकते है
Science students क्या करे ?
Btech
अगर आपका इंट्रेस्ट इंजीनियर बनने का है तो आप 12th साइंस से पास करने के बाद आप बी.टेक कर सकते है | बी.टेक के लिए राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई परीक्षायें होती है इसे पास करने के बाद आप बी.टेक में प्रवेश मिलता है और इसके बाद आप सिविल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर या फिर सॉफ्टवेयर इंजिनियर बनकर एक अच्छा कैरियर बना सकते है
M.B.B.S.
अगर आपने 12th बायोलॉस्कजी से पास की है और डॉक्टर बनना चाहते है तो आपको PMT टेस्ट पास करना होता है | PMT का मतलब प्री मेडिकल टेस्ट होता है| इस टेस्ट को पास करने के बाद आप MBBS कर सकते है| इस पढाई को पूरा करने के बाद डॉक्टर बन जाते है |
B.S.C.
12वीं के बाद बी.एससी कोई भी छात्र कर सकता है। 12 के बाद आप बी.एससी इन मैथ / फिजिक्स / केमिस्ट्री /बायोलॉजी, बी.एससी एग्रीकल्चर इन में से किसी से भी कर सकते हैं। बी.एससी के बाद आप मास्टर की डिग्री मतलब एम.एससी कर सकते हैं या आप एम.बी.ए भी कर सकते हैं। बी.एससी एक कॉमन कोर्स है जो विज्ञान स्ट्रीम से 12वीं पास कोई भी छात्र कर सकता है
Arts students क्या करे ?
BA (Bachelor of Arts)
12th Arts पास विद्यार्थियों के लिए सबसे अच्छा और सबसे उत्तम कोर्स BA है, अगर आप सरकारी नौकरी की चाह रखते है, और सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएँ देना चाहते है है तो BA के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियाँ भी कर सकते है। क्योंकि BA करने का फायदा ये होता है की आपको प्रतियोगी परीक्षा में लगभग वही विषय आते है जो BA में रहते है। BA की डिग्री 3 साल की होती है और आप लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षा को स्नातक (ग्रैजुएट) होने के बाद ही दे सकते है। तो देर किस बात की दोस्तों अगर आपकी रूचि सरकारी क्षेत्र में है तो BA के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियाँ शुरू कर दीजिए।
BA LLB (Bachelor Of Laws & Arts)
अगर आपकी रूचि न्याय के क्षेत्र मतलब वकालत में है और आप वकील या जज बनना चाहते है तो आप LLB कर सकते है। LLB Course मे आपको Arts के साथ Law पढना होता है, यह कोर्स 5 साल का होता है।
B.Ed
बी.एड जिसका फुल फॉर्म बैचलर ऑफ़ एजुकेशन (Bachelor of Education) है ये एक पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स (Post Graduate Course) है जिसमे स्टूडेंट्स को टीचर बन्ने के लिए तैयार किया जाता है जिससे की आप स्कूल में विद्यार्थियों को शिक्षा दे सके तो अगर आप एक टीचर बनना है आपको पढ़ना काफी अच्छा लगता है और आगे जाके टीचिंग लाइन में ही अपना करियर बनाना चाहते है तो आप बीएड कोर्स (B.Ed Course) के लिए अप्लाई कर सकते है ये कोर्स पुरे दो साल का होता है ।
Bahut sahi
ReplyDeleteThnq,. Keep visiting
DeleteJi
DeleteBhut achhe bhai
ReplyDeleteThnq , keep visiting
DeleteThis article very helpful for all fresher's
ReplyDeleteThnq, Pathsala.com and keep visiting
Delete